रायपुर
पंद्रह दिन पूर्व शास्त्री बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही महिला के साथ उठाईगिरी करने वाले देा आरेापियों को सायबर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गये आरोपियों को लेकर रायपुर पुलिस वापस लौट रही है। आरोपियों के पास से पुलिस को आभूषण नहीं मिले हैं। पुलिस मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
उल्लेखनीय हे कि देवेन्द्र नगर निवासी महिला प्रेमलता अग्रवाल 25 जनवरी की सुबह शास्त्री बाजार से सब्जी लेकर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान पास में ही अज्ञात ठगों ने महिला से धोखाधड़ी की साजिश रची। पहले एक युवक महिला के पास आया और भूख लग रही है, कुछ पैसे दे दो कहने लगा। तभी दूसरे युवक ने आकर उसे 50 रुपए दिये। फिर बैग में पैसे होने का लालच देकर महिला को मोतीबाग के पीछे वाले रास्ते में ले गए। जहां उसकी 5 लाख मूल्य के कीमती सोने के जेवरात और 5 हजार 500 रुपए नगद ले लिए। उसके बदले महिला को पैसा बताकर कागज का बंडल थमा कर चले गए। शिकायत के बाद थाने में धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
You Might Also Like
रायपुर : बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी जय बड़ादेव महिला समूह
रायपुर : बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी जय बड़ादेव महिला समूह रायपुर की महिलाओं ने रचा आत्मनिर्भरता का...
अम्बिकापुर : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 48 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
अम्बिकापुर जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की...
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, महासमुंद में विकास कार्यों की हुई समीक्षा
महासमुंद : कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, महासमुंद में विकास कार्यों की...
छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की खोज से खुला समृद्धि का नया द्वार
रणनीतिक खनिजों की खोज में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक छलांग:छत्तीसगढ़ में निकेल-क्रोमियम-PGE की पुष्टि रायपुर खनिज विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़...