भोपाल
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को नववर्ष की बधाई दी है। मुख्यमंत्रीचौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले वर्षों में विकास के क्षेत्र में अलग पहचान बनाएगा। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में मध्यप्रदेश आगे रहेगा। इसके लिए प्रदेश के हर नागरिक को अपनी भागीदारी भी करना है।
मुख्यमंत्रीचौहान ने नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई देते हुए अपेक्षा की है की प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण इस राज्य को बेहतर मानव संसाधन का लाभ मिलेगा। हर व्यक्ति प्रगति में अपनी प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करेगा। मध्य प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए चिंतित और प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गत 9 माह में लिए गए निर्णय यह सिद्ध करते हैं कि कृषि, ग्रामीण विकास, अधोसंरचना, औद्योगिक विकास, शहरी कल्याण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन, जनजातीय विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। माफिया चाहे किसी भी तरह का हो राज्य में पैर नहीं फैला पाएगा। मिलावट के विरुद्ध राज्य सरकार ने सख्त अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन स्थापित कर हम मध्यप्रदेश को बेहतर राज्य बनाएंगे।
मुख्यमंत्रीचौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम में अध्यादेश के माध्यम से संशोधन कर प्रावधान किया जा रहा है कि सेवा प्रदाय की तय सीमा तक यदि आवेदक को अधिकारी द्वारा सेवा प्रदाय नहीं की जाती है तो वे सेवायें स्वत: ही निर्धारित समय-सीमा के बाद आवेदक को मिल जाएंगी। इसे डीम्डे सेवा कहा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून में संशोधन कर मिलावट के दोषियों को 6 माह के कारावास और एक हजार रुपये तक के जुर्माने के स्थान पर आजीवन कारावास और जुर्माना प्रतिस्थापित किया गया है। मिलावट करने वाले को आजीवन कारावास होगा। मुख्यमंत्रीचौहान ने कहा कि कानून में यह दोनों संशोधन जनकल्याण की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं।
मुख्यमंत्रीचौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश, कोरोना जैसी गंभीर समस्या को अवसर में बदलने में सफल रहा है। प्रदेश में राजस्व संग्रहण बढ़ रहा है। विकास के लिए बजट उपलब्ध करवाकर योजनाओं का क्रियान्वयन तेज किया गया है। अपूर्ण परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। निर्माण कार्य को फिर से गति मिली है। मुख्यमंत्रीचौहान ने कहा कि वे आगमन 2021 के अवसर पर शिरडी में सांई बाबा से प्रदेश के नागरिकों के कल्याण की प्रार्थना कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के नागरिक सुखी और समृद्ध हों, इसके लिए तिरुपति में भी भगवान बाला जी से प्रार्थना की है।
You Might Also Like
WCL से पाक की छुट्टी! PCB ने खुद ही टीम पर लगाया बैन, बोला- खेल भावना का अपमान
लाहौर साउथ अफ्रीका चैम्पियंस ने पाकिस्तन चैम्पियंस को हराकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 टूर्नामेंट जीत लिया. 2 अगस्त...
अचानक मुलाकात: PM मोदी पहुँचे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने, क्या हुई खास चर्चा?
नई दिल्ली रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात...
मध्य प्रदेश में अब 9वीं से ITI, 10वीं में पूरा कर विदेश में नौकरी—रूस से 1.5 लाख मासिक वेतन की बात
भोपाल मध्यप्रदेश में पहली बार अब कक्षा 9वीं के साथ आईटीआई होगी। इसका फायदा यह होगा कि 10 वीं पास...
सागर सामूहिक आत्महत्या कांड में चौंकाने वाला मोड़, पारिवारिक विवाद बना कारण
सागर खुरई के ग्राम टीहर में पति, सास और दोनों बच्चों द्वारा जहर खाकर की गई सामूहिक आत्महत्या के मामले...