भारत: कोरोना से ठीक होने वाले 1 करोड़ के पार, दुनिया में सबसे ज्यादा रिकवरी रेट
नई दिल्ली
कोरोना से जंग में भारत ने एक अहम पड़ाव हासिल किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 19 हजार 587 कोरोना संक्रमित ठीक हो गए हैं जिसके बाद भारत में कोरोने को मात देने वालों की संख्या 1 करोड़ 15 हजार 859 पर पहुंच गई है। कोरोना की रिकवरी रेट के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। कोरोना के सक्रिय मामलों और ठीक होने वाले लोगों के बीच फासला लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब कोरोना से ठीक हुए मरीजों और सक्रिय मामलों में 97 लाख 88 हजार 776 मरीजों का फर्क है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कोरोना के सक्रिय मामलों से 44 गुणा ज्यादा है। फिलहाल देश में 2 लाख 28 हजार 83 ऐक्टिव केस हैं जो कि कुल मामलों को महज 2.19 प्रतिशत है।
मंत्रालय के मुताबिक, ठीक होने वालों में से 51 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के हैं। अब भारत में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 96.36 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मंत्रालय के मुताबिक, भारत का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे ज्यादा है। भारत में रोजाना कोरोना के नए मामलों में भी गिरावट आई है। कोरोना से ठीक होने वाले 79.08 प्रतिशत लोग देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में बीते 24 घंटों में 5 हजार 110 लोग ठीक हुए हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (2 हजार 570) है। इतना ही नहीं कोरोना के नए मामलों में 83.88 प्रतिशत हिस्सेदारी भी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हैं। 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा 6 हजार 394 मामले केरल में आए हैं। महाराष्ट्र में 4 हजार 381 नए मामले आए हैं वहीं छत्तीसगढ़ में 1 हजार 50 नए केस हैं। इस दौरान देशभर में कोरोना से 222 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में 66 मौतों के बाद महाराष्ट्र पहले स्थान पर है और इसके बाद केरल जहां कोरोना की वजह से एक दिन में 25 लोगों ने जान गंवाई। फिलहाल भारत में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 3 लाख 95 हजार 278 पर पहुंच गई है और इससे अभी तक 1 लाख 50 हजार 336 मौतें हुई हैं।
You Might Also Like
उधमपुर में CRPF बंकर वाहन हादसा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां सीआरपीएफ का एक बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा...
आरती अरुण साठे की नियुक्ति पर घमासान, बॉम्बे हाईकोर्ट में नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट में अधिवक्ता और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे की बतौर न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर...
मोदी का चीन दौरा तय! 2019 के बाद पहली बार एससीओ समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली पीएम मोदी चीन दौरा 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के...
IMD का अलर्ट: 12 अगस्त तक हो सकती है मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए सख्त चेतावनी
उत्तराखंड उत्तराखंड में इस समय मौसम लगातार खराब बना हुआ है और स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। भारतीय...