नई दिल्ली
लद्दाख में बॉर्डर पर चीन के साथ तनाव को देखते हुए भारत ने एक और कदम उठाया है। पैंगोंग झील में अब भारत की सेना खास किस्म की बोट के जरिए चीनी सेना की गतिविधियों पर नजर रखेगी। ये नौकाएं पूरी तरह से सशस्त्र होंगी, जिन पर सेना झील में पेट्रोलिंग करेंगी। भारतीय सेना ने ऐसी 12 नौकाओं के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड तैयार करेगा ये बोट ये बोट गोवा शिपयार्ड लिमिटेड तैयार करके भारतीय सेना को देगा। इन नौकाओं में सुरक्षा बलों की जरूरत के अनुरूप विशेष उपकरण लगाए जाएंगे। भारतीय सेना ने ट्वीट कर कहा है कि मई 2021 से इन नौकाओं की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। बड़े जलाशयों में इन नौकाओं का इस्तेमाल गश्त करने और निगरानी रखने के लिए किया जाएगा।
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि उसने अत्याधुनिक गश्ती नौकाओं के लिए गुरुवार को भारतीय सेना के साथ करार किया गया है। पैंगोंग झील पर निगरानी क्यों है अहम पैंगोंग झील की कुल लंबाई 134 किमी है और यह आठ फिंगर्स में विभाजित है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही झील जम जाती है। चीन ने पिछले कुछ महीनों में यहां अपनी आक्रामकता बढ़ाई है। जिसके चलते दोनों देशों के बीच यहां तनाव है। दोनों देशों की सेनाए यहां हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में निगरानी रखना अहम है। भारत चीन के बीच कई महीने से जारी है तनाव बता दें कि भारत और चीन के रिश्ते इस साल काफी तनावपूर्ण रहे हैं। लद्दाख में एलएसी पर दोनों देशों की सेनाएं करीब आठ महीने आमने-सामने हैं।
गलवान घाटी में जून के महीने में एक झड़प भी सेनाओं के बीच हो चुकी है। जिसमें 20 भारतीय फौजियों की जान चली गई थी। भारत और चीन के बीच सैन्य वार्ताओं के कई दौर भी दोनों देशों के बीच तनाव को बहुत कम नहीं कर सके हैं। हाल ही में भारतीय नौसेना ने दो हमलावर ड्रोन अमेरिका से लीज पर लिए थे। उसके बाद भारत सरकार ने नौसेना को शिपबोर्न ड्रोन खरीदने की भी मंजूरी दी है।
You Might Also Like
समय से पहले भारत को मिली ताकत: स्पेन ने सौंपे सभी एयरबस C-295 विमान
लंदन भारत को स्पेन से मिलने वाला 16 एयरबस सी-295 सैन्य परिवहन विमानों का अंतिम विमान शनिवार को मिल गया।...
अचानक मुलाकात: PM मोदी पहुँचे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने, क्या हुई खास चर्चा?
नई दिल्ली रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात...
सागर सामूहिक आत्महत्या कांड में चौंकाने वाला मोड़, पारिवारिक विवाद बना कारण
सागर खुरई के ग्राम टीहर में पति, सास और दोनों बच्चों द्वारा जहर खाकर की गई सामूहिक आत्महत्या के मामले...
‘सनातन धर्म ने देश को बर्बाद किया’ — पवार के MLA का भड़काऊ बयान, बवाल तय
मुंबई मालेगांव ब्लास्ट मामले में प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित सहित सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद...