देवास
भाजपा की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर बुधवार को रायशुमारी हुई। बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि कांतदेवसिंह एवं राजेन्द्र ताम्रकार भी आये। रायशुमारी में सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपीकिशन व्यास सहित अन्य अपेक्षित पदाधिकारी शामिल हुए। सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार देवास विधायक गायत्रीराजे पवार बैठक में अनुपस्थित रही, लेकिन उन्होंने अपनी ओर से नाम की लिस्ट भेजी है।
भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी को लेकर प्रदेश प्रतिनिधियों के समक्ष हुई रायशुमारी के पश्चात राजनैतिक गलियारों में यही माना जा रहा है कि कहीं यह भी पूर्व की तरह महज औपचारिकता बनकर नहीं रह जाये। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कार्यकारिणी में कुल 90 प्रतिनिधियों में से 30 महिलाएं, 6 अजा-अजजा वर्ग को शामिल किया जाना है। पदाधिकारियों में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री एवं एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति होगी। पदाधिकारियों में भी 7 महिलाएं अजा-अजजा वर्ग से बनाई जाना है। विधायक गायत्रीराजे की और से महामंत्रियों के लिए दो नाम रखे गए है। इनमे एक अजा वर्ग से शामिल है।
खातेगांव विधायक आशीष शर्मा एवं पूर्व मंत्री जोशी की ओर से भी अपने अपने समर्थकों के नाम रखे गए है। जिसे देखते हुए जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की दिक्कत यह है कि इनमे से वे किसे संतुष्ट करें, किसे नहीं। उपर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पुराने पदाधिकारियों के अपने दावे हंै। एक तरफ कुआं तो दुसरी तरफ खाई वाली स्थिति में जिलाध्यक्ष की पीड़ा यह है कि वह अपने समर्थकों को कहां ले जाए। एक परिषद पदाधिकारी तो उपर से जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की भांति प्रदेश अध्यक्ष से सीधे संपर्क के कारण जिला महामंत्री एवं महापौर की दावेदारी भी ठोंक रहे है।
जिला कार्यकारिणी को लेकर रायशुमारी महज खानापूर्ति अथवा औपचारिकता के सवाल पर भाजपा कार्यकर्ताआें का ही मानना यह है कि जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के समय भी रायशुमारी हुई थी। जिसमें अधिकांशत: अपेक्षित सदस्यों की ओर से जिलाध्यक्ष के लिए दुर्गेश अग्रवाल का नाम रखा गया था, लेकिन स्थानीय सदस्यों की राय को दरकिनार करने हुए प्रदेश से राजीव खंडेलवाल को नियुक्त कर दिया गया। जिसे देखते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन भी प्रदेश स्तर से ही होने के कयास लगाए जा रहे है।
You Might Also Like
जबलपुर: 19 घोड़ों की मौत, मालिक और हैदराबाद कंपनी पर पशु क्रूरता का केस
जबलपुर : एमपी के जबलपुर में हैदराबाद से आए विभिन्न नस्लों के घोड़ों की मौत का मामला अब पुलिस थाने...
भुवन ऋभु का सुझाव: बाल विवाह पर रोक सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो
पर्सनल कानूनों की आड़ में जारी बाल विवाह की प्रथा पर रोक लगे और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सभी धर्मों...
वाहन चालक मालक सामाजिक संघ कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत
कटनी केविजन के साथ संघ द्वारा ड्राइवर के सम्मान में 1 सितंबर को पन्ना जिले में सम्मान समारोह रखा मध्य...
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक छतरपुर संपन्न
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक छतरपुर संपन्न पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने को लेकर दिया मांग पत्र छतरपुर ...