बिहार

 बुजुर्ग को बदमाशों ने गोलियों से भूना

 बेगूसराय 
बिहार के बेगूसराय में मंसूरचक थाना क्षेत्र के गनपतोल पंचायत वार्ड-13 में मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोलियों से भून डाला। इससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान निवासी 65 वर्षीय विनोद चौधरी के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों में कोहरम मच गया।

बुधबार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार विनोद चौधरी अपने दरवाजे पर सोए हुए थे। इस दौरान देर रात कुछ बदमाशों ने घर का दरवाजा खोलकर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे घटनास्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजन जैसे ही गोली की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले तो देखा विनोद चौधरी खून से लथपथ दरवाजे पर पड़े हुए थे।घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके पर से फरार हो गए।

admin
the authoradmin