कारोबार

बीएसई सेंसेक्स 589 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ

9Views

मुंबई
बजट (Budget 2021-22) से पहले आज इकनॉमिक सर्वे संसद में पेश किया गया लेकिन यह निवेशकों में उत्साह भरने में नाकाम रहा और शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 589 अंक यानी 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 46285.77 अंक पर बंद हुआ। इस गिरावट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईटी के शेयरों की मुख्य भूमिका रही। डॉ रेड्डीज लैब और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में सबसे अधिक 5 फीसदी की गिरावट आई।

एनएसई का निफ्टी भी 183 अंक यानी 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 13635 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। फाइनेंस, बैंकिंग और रियल्टी को छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई टेलिकॉम में सबसे अधिक 2.97 फीसदी की गिरावट आई।

admin
the authoradmin