पटना
ग्राम कचहरी सचिवों की सेवा अब 60 साल की उम्र तक की होगी। पंचायती राज विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर राज्य कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही इसका आदेश जारी कर दिया जाएगा।
मालूम हो कि राज्य की सभी 8387 पंचायतों में ग्राम कचहरी का गठन किया गया है। ग्राम कचहरियों के बेहतर संचालन और उसके कागजात आदि की देखरेख के लिए सभी में सचिव की तैनाती की गई है। कचहरी सचिवों का चयन पांच वर्षों के लिए किया जाता है। नियुक्ति के बाद इनकी सेवा अवधि को विस्तार भी दिया जाता रहा है, लेकिन अब इनकी सेवा 60 साल तक ही होगी। जो भी नियुक्त हैं, वे 60 साल की उम्र तक सेवा देते रहेंगे। साथ ही आगे रिक्त पदों पर जिनका चयन किया जाएगा, वे भी 60 साल में सेवानिवृत्त होंगे। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
750 पद हैं रिक्त
अभी राज्य में करीब 750 कचहरी सचिवों के पद रिक्त हैं। सेवानिवृ्त्ति उम्र पर कैबिनेट की स्वीकृति के बाद रिक्त पदों पर नियुक्ति का निर्देश जारी होगा। इन्हें छह हजार प्रतिमाह मानदेय मिलता है। कैबिनेट को भेजे गए प्रस्ताव में इनके स्थानांतरण का प्रावधान भी लागू करने की चर्चा है। सचिवों का कार्य असंतोषजनक होने अथवा पक्षपात आदि की शिकायत मिलने पर इनका स्थानांतरण भी किया जा सकेगा। अभी स्थानांतरण का प्रावधान नहीं है। इनके स्थानांतरण पर अंतिम निर्णय संबंधित जिलाधिकारी लेंगे।
You Might Also Like
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत नाज़ुक, वेंटिलेटर पर भर्ती
रांची झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की फिर से हालत बिगड़ गई है। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। सूत्रों...
HPV वैक्सीन के बाद कई छात्राएं बीमार, स्कूल में अफरा-तफरी
बांका बांका जिले के अमरपुर स्थित आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्वाइकल...
बिहार में SIR पर बवाल, बांग्लादेश सीमा से सटे 4 जिलों में 7.6 लाख वोटरों के नाम हटाए गए
पटना बिहार के सीमांचल जिसमें चार जिले महत्वपूर्ण रूप से आते हैं अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार, की ड्राफ्ट मतदाता...
बिहार में किसान उत्सव दिवस: शिवराज सिंह बोले – अन्नदाता की समृद्धि प्राथमिकता
पटना केंद्रीय कृषि मंत्री आज बिहार दौरे पर हैं। वह पटना के बापू सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम...