रायपुर
रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बाइक से आए दो अज्ञात बदमाशों ने कवर्धा जिले के धर्मपुरा गांव में स्थित सतनामी समाज के धर्मस्थल में आग लगा दी। इसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। इस बीच सतनाम पंथ के धर्मगुरु बालदास साहब, युवराज गुरु खुशवंत साहब और राजमहंत संतन दास ने रायपुर में वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात की।
इस मुलाकात में धर्मगुरुओं ने आगजनी करने वाले तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें बताया कि सरकार ने आगजनी की इस घटना को गंभीरता से लिया है। पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है।
इधर प्रशासन ने धर्मपुरा गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रशासन समाज के लोगों की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर रहा है। पिछले 27 नवम्बर को धर्मपुरा गांव में के इसी धर्मस्थल से लगे एक सामाजिक भवन को प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया था। उसके बाद से ही सतनामी समाज आंदोलित है।
कवर्धा से लेकर राजधानी रायपुर तक प्रदर्शन हुए। गुरु बालदास और दूसरे समाज प्रमुखों से चर्चा के बाद उस विवाद का समाधान हो गया था। प्रशासन ने सतनामी समाज को दूसरी जगह भूमि आवंटित करने को कह दिया था। इस ताजे विवाद ने समाज को बुरी तरह भड़का दिया है। वहीं कवर्धा एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल के पास धान खरीदी केंद्र में सीसीटीवी कैमरा लगा है। लेकिन उसमें साफ तस्वीरें नहीं आई है। गांव में पहुंचने के रास्ते में जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनकी फुटेज जांची जा रही है।
You Might Also Like
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों...