लंदन
मेडिकल की दुनिया अजूबों से भरी है और ऐसा ही एक अजूबा ब्रिटेन में डॉक्टरों को देखने को मिला है। यहां एक मां ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है लेकिन खास बात यह है कि जब वह दूसरे बच्चे से गर्भवती हुईं तो पहला बच्चे उनके गर्भ में मौजूद था। यह एक दुर्लभ मामला है और इस तरह के सिर्फ दर्जनभर केस पूरी दुनिया में देखे गए हैं। मेडिकल भाषा में इसे सुपरफीटेशन कहा जाता है।
दुर्लभ मेडिकल कंडीशन
रिबेका रॉबर्ट्स बताती हैं कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें जुड़वां बच्चे होने वाले हैं, तो वह हैरान रह गई हैं क्योंकि पहले के स्कैन में दूसरे भ्रूण का कोई निशान नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि गर्भवती होने के बाद गर्भ धारण किया जा सकता है। उन्होंने, रोजली और नोआ को 33 हफ्तों में ऑपरेशन के जरिए जन्म दिया है। जब उन्हें रोजली के बारे में पता चला तो नोआ पहले ही उनके गर्भ में था। जन्म के वक्त रोजली का वजन नोआ से आधा था। इसलिए उसे नोओ के ढाई महीने बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गयाा।
दवा का असर?
सुपरफीटेशन को लेकर कई एक्सपर्ट्स संशय जाहिर करते हैं लेकिन रॉबर्ट्स टेस्ट्स में किसी तरह के क्रोमोसोमल या जेनेटिक कारण का पता नहीं चला है। उन्हें बताया गया है कि वह एक दवा ले रही थीं जिसका असर उनके ऊपर इस तरह से हुआ होगा। दरअसल, गर्भ धारण करने के बाद महिला के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। इनकी वजह से महिला के अंडाशय (ovary) से egg निकलने बंद हो जाते हैं और इसलिए इस दौरान फिर से गर्भवती होने की संभावना नहीं रह जाती।
You Might Also Like
महिला अफसरों का पुरुष कैदियों पर आया दिल, वर्दी में छेद करवा स्टोर रूम में बनाए रिलेशन, 40 बर्खास्त
लंदन जेल में कैदियों को इसलिए बंद किया जाता है कि वे अपनी गलतियों पर पछताएं और सलाखों से निकलने...
अटलांटिक काउंसिल थिंक टैंक ने करवाया सर्वेक्षण, अंतरिक्ष में चलेंगी मिसाइलें, गिरेगा परमाणु बम…
वॉशिंगटन दुनिया में जियो-पॉलिटिकल हालात काफी खतरनाक रास्ते पर मुड़ चला है। यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया कई बार परमाणु...
समय से 5 मिनट पहले बुलाया ऑफिस, ओवरटाइम के लिए कंपनी को देने पड़ गए करोड़ों
टोक्यो जापान को समय के लिए सबसे ज्यादा पाबंद देश माना जाता है. यहां पर इन दिनों एक अनोखा मामला...
फ्लाइट में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर एक-एक कर कपड़े उतारने लगी महिला
ह्यूस्टन “इस तरह की घटनाएं पहले कभी-कभार ही सुनने को मिलती थी, पर आज कल तो यह आम ही हो...