पटना
पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वहीं दिन का तापमान आंशिक रूप से गिरा है। राज्य के उत्तरी भाग में आंशिक बूंदाबांदी के आसार हैं। बिहार का मौसम शुष्क बना हुआ है। पटना के न्यूनतम पारे में पिछले 24 घंटों में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे ठंडा रहे गया का तापमान दो डिग्री ऊपर चढ़कर 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। सूबे में सोमवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप थोड़ी देर से निकलेगी।
इसका प्रभाव भी आम दिनों से कमजोर रहेगा। रात के तापमान में अभी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बादल छाने के बाद भी अभी सूबे के शहरों का अधिकतम पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। पटना और गया में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर क्रमश: 24.6 और 25.6 डिग्री सेल्सियस जबकि, भागलपुर में दो डिग्री ऊपर 24.6 और पूर्णिया में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूबे के कृषि वैज्ञानिकों ने मौसम को खेती के अनुकूल माना है। राज्य के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक अनिल कुमार झा ने बताया कि अभी खेतों में जो भी फसलें हैं, उनके लिए रात और दिन में कम तापमान ही अनुकूल होता है। अगर कुछ जगहों पर आंशिक बूंदाबांदी भी होती है तो इससे गेहूं और दलहनी फसलों को फायदा ही होगा। गेहूं की खेती में सिंचाई का खर्च भी बचेगा। हालांकि यह बारिश ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि ज्यादा कोहरा या बादल रहने की स्थिति में आलू जैसी फसलों में रोग लगने की आशंका बढ़ सकती है।
You Might Also Like
देशभर के 17 ESI अस्पतालों में संविदा नियुक्ति, मुजफ्फरपुर को मिलेगा 100 बेड का नया अस्पताल
पटना कर्मचारी राज्य बीमा योजना के 17 अस्पतालों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। मुजफ्फरपुर...
तेजस्वी यादव को फिर चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे में वोटर आईडी जमा करने के निर्देश
पटना बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने दोबारा नोटिस भेजा है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)...
परिवहन विभाग में बड़ा घोटाला: चार कर्मियों ने हड़पे 2.30 करोड़ रुपये, ऑडिट में खुली टैक्स चोरी
रोहतास रोहतास जिले के परिवहन विभाग में वित्तीय अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है। विभागीय ऑडिट में लगभग...
शिक्षकों के लिए राहत: म्यूचुअल ट्रांसफर पोर्टल शुरू, तबादले की राह आसान
पटना बिहार में तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए काम की खबर है। शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग...