भोपाल
राज्य सरकार प्राचीन इमारतों, महलों को हेरीटेज होटलों में तब्दील कर रहा है। दतिया का राजगढ़ पैलेस, रीवा का क्योरी फोर्ट सहित चार कुल सात प्राचीन ईमारतों को हेरिटेज होटल में तब्दील करने की तैयारी है। निजी निवेशकों की मदद से इन प्राचीन संपदाओं को हेरिटेज होटल में तब्दील कर देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने की तैयारी है।
कटनी में 3.246 हेक्टेयर विशाल क्षेत्र में बने विजयराघवगढ़ फोर्ट को हेरिटेज होटल में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा रीवा में 2.213 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले क्योरी फोर्ट को भी हेरिटेज होटल में तब्दील किया जाएगा। पन्ना में 2.164 हेक्टेयर क्षेत्र में बने महेन्द्र भवन अैर दतिया में 1.107 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले राजगढ़ पैलेस को भी हेरिटेज होटल में तब्दील करने की तैयारी है। इसके अलावा भोपाल में बेनजीर पैलेस, टीकमगढ़ में बलदेवगढ़ फोर्ट और चंदेरी में सिंहपुर पैलेस को भी हेरिटेज होटल में तब्दील किया जा रहा है।
निजी निवेशकों की मदद से प्रदेश के किले, महल और प्राचीन इमारतों के हेरिटेज लुक के बीच प्यहां ठहरने और खान-पान के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन किले, महलों के कमरोें में ठहरने के हिसाब से टॉयलेट और बेडरुम तैयार किए जाएंगे। इन हेरिटेज इमारतों के आसपास के पर्यटन स्थल, सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के प्रदर्शन के लिए व्यू पाइंट तैयार किए जाएंगे।यहां भ्रमण कराने के लिए वाहन, गाइड की सुविधा,उनके लिए क्षेत्रीय पारंपरिक भोजन, नाश्ते का प्रबंध किय जाएगा।
रीवा में गोविंदगढ़, भोपाल में ताजमहल, सतना में माधवगढ़, जबलपुर में रॉयल होटल, खजुराहो के पास होटल राजगढ़ बन हेरिटेज होटल बन चुकी है।
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई,...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
मंत्री पटेल की अध्यक्षता में हुई श्रम विभाग की विभागीय परामर्श समिति की बैठक
भोपाल पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में श्रम विभागीय परार्मशदात्री...