सुकमा
अनेक नक्सली वारदातों को अंजाम देने वाले नक्सली कमांडर टाइगर हूंगा को पुलिस ने सुकुमा जिले के जंगलों से गिरपॅ्तार कर लिया। उसके गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि जिले के पुलिस कप्तान सुनील शर्मा ने की। नक्सली कमांडर टाईगर हुंगा पुलिस के साथ हुई 17 बड़ी नक्सली वारादतों को अंजाम देने में शामिल था। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2001 में नक्सली कमांडर सूर्यम अन्ना ने टाइगर हूंगा को नक्सलियों के बाल संघम में शामिल किया था। 6 सालों तल हूंगा बाल संघम में रह कर हथियार चलाना, आईईडी लगाना जैसे काम सीखा करता था। जिसके बाद 2006 में इसे करीगुड़म इलाके में डीएकेएमएस अध्यक्ष बनाया गया। टाइगर के काम को देखते हुए इसे साल 2011 में जनमिलिशिया कमांडर की जिम्मेदारी दी गई। पिछले 10 सालों से कई बड़ी नक्सल घटनाओं को अंजाम दिया है। लेकिन साल 2013 में पहली बार पुलिस ने हूंगा के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया था। सुकमा जिले में ही हूंगा पर कुल 17 मामले दर्ज है। तेलंगना पुलिस भी अब हूंगा के अपराध को खंगाल रही है।
पुलिस कप्तान सुनील शर्मा ने बताया कि 8 मई 2013 में गुलाब नाला के पास आईईडी ब्लास्ट करने की घटना में शामिल था। इस घटना में 2 जवान शहीद व 2 जवान घायल हुए थे। 23 फरवरी 2018 में कोमनपाड़ के जंगल में सुरक्षबलों पर अंधाधुंध फायरिंग किया था। इस घटना में 1 जवान घायल हुआ था। 14 अप्रैल 2018 में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट कर एक को मौत के घाट उतारा था। साल 2018 में ही किस्टाराम इलाके में आईईडी ब्लास्ट किया था। इस घटना में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हुए थे। 18 फरवरी 2020 पालोड़ी इलाके में ढ्ढश्वष्ठ ब्लास्ट करने की घटना में शामिल था। इस घटना में 1 जवान शहीद व 1 जवान घायल हुए थे। 2001 से लेकर 2021 तक किस्टाराम इलाके में ग्रामीणों के सामानों की लूटपाट, सड़क काटना, ढ्ढश्वष्ठ प्लांट करना, बैनर लगाना जैसे कामों में शामिल रहा है।
You Might Also Like
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों...