महासमुंद
महासमुन्द जिले के नवागत कलेक्टर डोमन सिंह ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया। सिंह ने आज पूर्वान्ह में जिला अधिकारियों की मौजूदगी में काम-काज संभाला। इस मौके पर एसडीएम महासमुन्द और एसडीएम बागबाहरा सर्वसुनील कुमार चन्द्रवंशी और भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर, श्रीमती ऋतु हेमनानी, सुपूजा बंसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सिंह इससे पहले जिला गौरेला-पेण्ड्रा मारवाही के कलेक्टर थे। कलेक्टर डोमन सिंह ने पूर्व कलेक्टर कार्तिकेया गोयल से उनके बंगले पर जाकर मुलाकात की। कार्यालय में जिले के अधिकारियों ने कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर डोमन सिंह ने पदभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण और अवलोकन के बाद धान खरीदी कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण और समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक साथ रहे। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
You Might Also Like
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों...