देश

 देश में बर्ड फ्लू के दहशत: अब बर्ड फ्लू के कहर ने बढ़ाई भारत की टेंशन

 नई दिल्ली 
कोरोना वायरस का संकट अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि देश में बर्ड फ्लू के दहशत ने लोगों को एक बार फिर से डरा दिया है। देश के कई राज्यों मसलन मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केरल को बर्ड फ्लू ने अपनी चपेट में ले लिया है। देश के विभिन्न राज्यों को बर्ड फ्लू के एच5एन8 स्वरूप (स्ट्रेन) को नियंत्रित करने के लिए अलर्ट कर सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। कई राज्यों में कौओ और मुर्गों की मौतें हुई हैं, जबकि कई राज्यों में उन्हें मारना पड़ा है। केरल में तो मुर्गों और बत्तखों को मारना शुरू कर दिया गया है। वहीं, हरियाणा के पंचकूला जिले की फर्म में बीते 10 दिन के दौरान चार लाख से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत हो चुकी है। 

हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में फ्लू के मामले रिपोर्ट होने के बाद जम्मू कश्मीर ने अलर्ट घोषित कर दिया है और प्रवासी पक्षियों के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं। केरल में पक्षियों के संक्रामक रोग के प्रकोप के बाद पड़ोसी कर्नाटक और तमिलनाडु ने निगरानी बढ़ा दी है और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है। महाराष्ट्र की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है।   वहीं, कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र से लगने वाली सीमा पर स्थित जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। 
 

admin
the authoradmin