भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नवनियुक्त OSD तुषार पांचाल ने ये जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होने खुद ट्वीट करके दी। उन्होने अपने ट्वीट में लिखा है कि “मैं शिवराज जी द्वारा दी गई जिम्मेदारी स्वीकार करन में असमर्थ हूं और इस बारे में उन्हें जानकारी दे दी है।” माना जा रहा है कि विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जाने के बाद उन्होने ये फैसला लिया है। सीएम शिवराज ने सात जून की रात तुषार पांचाल को अपना नया ओएसडी नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। बता दें कि तुषार पांचाल को OSD बनाए जाने को लेकर सियासी हलकों में मामला गरमा गया था। कांग्रेस के बाद BJP द्वारा भी शिवराज के नए OSD पर सवाल खड़े किए गए थे। तुषार पांचाल को मोदी विरोधी माना जाता है और उन्होंने कई ट्वीट (tweet) मोदी के विरोध में किए हैं।
दरअसल दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा तुषार पांचाल को OSD नियुक्त करने के बाद सारे ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग कर दिया था। इस मौके को कांग्रेस ने भी हथियाने की कोशिश की। कांग्रेस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने का काम किया गया है। कांग्रेस ने लिखा है कि शिवराज सिंह ने छेड़ी मोदी के खिलाफ जंग, मोदी के घोर विरोधी को बनाया ओएसडी।
बता दें कि तुषार पांचाल शिवराज के बेहद करीबी माने जाते हैं। वे 2015 से शिवराज सिंह चौहान का सोशल मीडिया हैंडल संभालते आ रहे थे। इसके साथ ही शिवराज की कई कैंपेन में तुषार पांचाल की अहम भूमिका अहम रह चुकी है। इसके अलावा पांचाल को सार्वजनिक मामलों सहित जनसंपर्क और विज्ञापन में 24 साल का अनुभव है।
You Might Also Like
नेता प्रतिपक्ष बने राहुल गांधी को एक साल पूरा, BJP ने कहा– ‘अयोग्य और असफल’
नई दिल्ली नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी की नियुक्ति को पिछले महीने एक साल पूरे हो गए। कांग्रेस...
जयराम रमेश का हमला: मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को किया तबाह, प्रति व्यक्ति कर्ज 4.8 लाख पहुंचा
नई दिल्ली कांग्रेस ने भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट से संबंधित खबरों का हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया...
संसद सुरक्षा चूक मामला: हाई कोर्ट से दो आरोपियों को जमानत, दिल्ली पुलिस ने जताई आपत्ति
नई दिल्ली संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार...
Wife के नाम कराएं ₹2 लाख की FD, 24 महीने में मिलेंगे ₹2,29,776 – जानें स्कीम की पूरी डिटेल
नई दिल्ली बाजार में भले ही बैंकों की एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें घट रही हों, लेकिन पोस्ट ऑफिस...