उत्तर प्रदेश

 तय क्रम पर ही उसका होगा वैक्सीनेशन : योगी आदित्यनाथ

 लखनऊ                                                                                                                                            
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय प्राथमिकता क्रम का हर हाल में उसका ढंग से पालन किया जाए। कोई भी कितना महत्वपूर्ण व्यक्ति क्यों न हो, तय क्रम आने के बाद ही उसका वैक्सीनेशन होगा। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को लेकर किसी तरह का भ्रम अथवा अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम को मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों सहित पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए वृहद टीकाकरण अभियान जल्द शुरू होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के प्रति लोगों में आतुरता स्वाभाविक है, लेकिन यह आतुरता किसी भी दशा में वैक्सीन की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक नहीं होनी चाहिए। इसलिए वैक्सीन की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। टीकाकरण अभियान से जुड़े सभी स्थलों पर केवल अधिकृत व्यक्ति ही रहें। सतत मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी तैनात हों जो टीकाकरण केंद्रों पर भ्रमण करते रहें।

admin
the authoradmin