भोपाल
तबादले के बाद भी पुलिस अधीक्षकों द्वारा कुछ आरक्षकों से लेकर निरीक्षकों तक को रिलीव नहीं करने पर पुलिस मुख्यालय सख्त हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों को दो दिन के भीतर रिलीव कर सूचित किया जाए। पुलिस मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि रिलीव होने के बाद ही फरवरी का वेतन दिया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय को पता चला है कि आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक के तबादला होने के बाद भी कुछ को पुलिस अधीक्षक रिलीव नहीं कर रहे हैं। जबकि यह तबादले पुलिस मुख्यालय द्वारा किए गए थे। कार्य मुक्त नहीं होने वाले आरक्षक से लेकर निरीक्षकों तक की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। ऐसे में प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस मुख्यालय द्वारा किए गए इन तबादलों का कोई औचित्य ही नहीं बचता। ऐसे में पुलिस अधीक्षकों की इस उदासीनता से डीजीपी ने नाराजगी जताई। उनकी नाराजगी के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों को लिखा है कि आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक और निरीक्षक जिनके तबादले हो गए हैं और वे आज तक रिलीव नहीं हुए हैं,उन्हें दो दिन के भीतर रिलीव किया जाए।
साथ ही पूर्व में किए गए तबादलों पर यदि कार्यमुक्त कर दिया है तो भी पुलिस मुख्यालय को दो दिन के भीतर सूचित किया जाए।
You Might Also Like
होली भाईचारे का पर्व है, यह हमें एकता और सद्भाव बनाए रखने की देता है प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को होली पर्व...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पूरी जी महाराज और साधु संतो पर पुष्प-वर्षा कर खेली होली
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साधु संतों की चरण वंदन करते हुए कहा है कि साधु-संतों का स्नेह और...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी होली की मंगलकामनाएं
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली के पावन अवसर पर भोपालवासियों, प्रदेशवासियों, और सभी देशवासियों को मंगलकामनाएं दी हैं।...
30 मार्च से चैत्र नवरात्र की होगी शुरुआत, रेवती नक्षत्र से आरंभ साधना 5 गुना शुभ फल प्रदान करेगी माँ
उज्जैन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र का आरंभ होगा। तिथि मतांतर से...