भोपाल
वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा है कि पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण के लिये हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिये। प्रदेश में जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे, उससे उतनी शुद्ध और ज्यादा ऑक्सीजन मिलेगी। वन मंत्री विश्व पर्यावरण दिवस पर चार इमली वन विश्राम-गृह परिसर पर पौधा रोपित कर रहे थे।
वन मंत्री डॉ. शाह ने आम लोगों से अपने जन्म-दिन, विवाह वर्षगाँठ और पूर्वजों की स्मृति में अनवरत रूप से एक-एक पौधा लगाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि पौधों को रोपित करने से जहाँ हम जंगल के क्षेत्र को बढ़ा सकेंगे, वहीं इससे पर्यावरण का संरक्षण भी हो सकेगा।
इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख आर.के. गुप्ता सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
You Might Also Like
महिला किसान रेखा पन्द्राम को मिला गौ आधारित जैविक खेती में द्वितीय पुरस्कार
डिण्डौरी डिण्डौरी जिले के विकासखण्ड मेंहदवानी के ग्राम फुलवाही निवासी भारतीय किसान संघ डिण्डौरी की महिला संयोजिका को समर्पण सेवा...
मामा शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे की हुई सगाई, सामने आई तस्वीर
भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई गुरुवार को अमानत...
बेंगलुरु टेस्ट: न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रनों पर खत्म, रचिन ने 134 रन बनाए
बेंगलुरु न्यूजीलैंड की पूरी टीम 402 रन पर ऑल आउट हो गई है. उसने पहली पारी में 356 रन की...
न्यायालय ने पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, दराती से किया था हमला
खंडवा खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल में अपनी पत्नी की दराती से हत्या करने वाले पति को अब आजीवन जेल...