भोपाल
भेल के रिटायर्ड अफसर के बैंक खाते की केवायसी अपडेट करने का झांसा देकर जालसाजों ने उनके खाते से 10.40 लाख रुपए उड़ा दिए। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई स्थित एसबीआई के हेड आॅफिस का ब्रांच मैनेजर बताया था। क्राइम ब्रांच पुलिस ने कल देर रात अज्ञात आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार सी सेक्टर इंद्रपुरी निवासी देवनाथ पाठक पिता नागेवश्वर पाठक (75)भेल के रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एसबीआई व एक अन्य बैंक में उनके दो सेविंग अकाउंट हैं।
शुक्रवार की दोपहर को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। जिसमें केवायसी अपडेट कराने अन्यथा अकाउंट को बंद करने की बात लिखी थी। फरियादी ने मैसेज में लिए नंबर पर कॉल कर संपर्क किया। आरोपी ने मुंबई स्थित एसबीआई की मैने ब्रांच का स्वयं को मैनेजर बताते हुए अमर श्रीवास्तव नाम बताया। जालसाज की बातों में आकर पीड़ित ने उसके द्वारा मांगी तमाम जानकारी दे दी। कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर लगातार हजारों रुपए खातों से कटने के मैसेज आने लगे। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही 28 बार में 10.40 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक में संपर्क कर खातों को बंद कराया और परिजनों के साथ थाना क्राइम ब्रांच में पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी।
शिकायत की जांच के बाद में बीती रात पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को मोबाइल नंबर के आधार पर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल जालसाज का नंबर बंद जा रहा है। साथ ही सायबर सेल पुलिस की मदद भी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
You Might Also Like
लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को 30 हजार रुपए दे रही सरकार
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं चला रही है जिससे कई महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इस...
लड़कों की मोबाइल की वजह से नहीं हो रही शादी! MP के इस गांव में लोगों के सामने अजीबोगरीब समस्या
सिवनी मोबाइल की वजह से पति-पत्नी में अनबन की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी लेकिन एक ऐसा इलाका है...
अमृत स्टेशन योजना के तहत विदिशा एवं साँची रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, बनेगें देश के आधुनिक स्टेशन
विदिशा / साँची विदिशा एवं साँची रेलवे स्टेशनों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। ये दोनों स्टेशन “अमृत स्टेशन योजना” के...
प्रदेश के 700 हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रारंभ होगी व्यावसायिक शिक्षा
भोपाल प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रत्येक बिंदु को ठोस...