रायपुर
कृषि और जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया। मंत्री ने दूरभाष निर्देशिका के प्रकाशन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल तथा निदेशालय स्तर सेवाएं अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कृषि मंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल को भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने की भी बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर निदेशक विस्तार सेवाएं डॉक्टर एस.सी. मुखर्जी, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय नैयर एवं तकनीकी सहायक ज्योति भट्ट उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित दूरभाष निर्देशिका में विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्वपूर्ण दूरभाष संपर्क सहित राजभवन, मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि मंत्रालय एवं कृषि विभाग से संबंधित सभी संस्थाओं दूरभाष नंबरों की जानकारी शामिल की गई है। इसके अलावा दैनिक जीवन में उपयोगी महत्वपूर्ण नागरिक सुविधाओं के दूरभाष नंबर भी दिए गए हैं।
You Might Also Like
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...
वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया
रायपुर : वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया वनमंत्री कश्यप ने...
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता: बीजापुर में ₹24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों...