देश

चुनाव से पहले CM ने किया फ्री वैक्सीन देने का ऐलान, किसानों का कर्ज भी होगा माफ 

तमिलनाडु 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इडापड्डी पलानीस्वामी ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन देने का ऐलान किया है। वहीं किसानों के कर्जमाफी का भी बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने 12,110 करोड़ का कर्जा माफ किया है। इसके अलावा जल्लीकट्टू विरोध के मामले में दर्ज किए गए केस भी सरकार वापस लेगी। विधानसभा में शुक्रवार को अपने संबोधन में सीएम पलानीस्वामी ने कहा कि सरकार ने पहले ही बताया था कि राज्य के सभी लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन दी जाएगी और तमिलनाडु को कोरोना मुक्त किया जाएगा।

वहीं सरकार ने राज्य के कोऑपरेटिव बैकों से लिया किसानों का कर्जा भी माफ कर दिया है। सरकार ने 12,110 करोड़ का कर्जा माफ किया है। सीएम ने बताया कि प्रदेश में किसानों की स्थिति को देखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है। वहीं उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह घोषणा तुरंत लागू की जाएगी। बता दें कि बारिश के कारण यहां के किसानों की 6.5 हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई थी। जल्लीकट्टू विरोध के केस होंगे वापस मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्लीकट्टू विरोध एक भावनात्मक था, जिसमें कई अवांछित घटनाएं हुईं। कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए, हम उन मामलों को वापस लेंगे, जिनमें पुलिस के खिलाफ हिंसा और बर्बरता से जुड़े मामले शामिल हैं। 

admin
the authoradmin