राजनांदगांव
राष्ट्रीय क्षय नियत्रंण कार्यक्रम के तहत 11 जनवरी से 15 फरवरी तक टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों की पहचान करने स्वास्थ्य विभाग का अमला जगह-जगह घूम रहा है। इस दौरान मिल रहे मरीजों के लिए निश्शुल्क उपचार की व्यवस्था की जा रही है। इतना ही नहीं मौके पर ही सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि अभियान की शुरूआत सोमवार से शुरू हो गई है और इसी के तहत जिले में टीबी की उच्च जोखिम समूहों जैसे जेल, खदान, शहरी झुग्गी बस्तिओं, राइस मिल, फैक्ट्री, वृ़द्धाश्रम, एचआरजी समूहों व स्वास्थ्य कार्यकतार्ओं में टीबी रोग की जांच की जा रही है। अभियान के संचालन के लिए स्वास्थ्य कार्यकतार्ओं, टीबी चैंपियन, एनजीओ पार्टनर और मितानिनों की खोजी दल का गठन किया गया है। उच्च जोखिम समूहों में निवास एवं कार्य करने वाले व्यक्तियों में टीबी रोग होने की संभावना अधिक होती है, जिसे अभियान के माध्यम से खोजने का प्रयास किया जा रहा है। शासन द्वारा टीबी रोग की जांच व उपचार की सुविधा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में निश्शुल्क उपलब्ध है।
अभियान के तहत टीबी मरीजों की खोज के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि क्षय रोग असाध्य तो है नहीं। ऐसे में लोगोंं को खुद सामने आकर जांच व समय रहते इलाज करा ही लेना चाहिए। मरीजों की पहचान के साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि जिले को टीबी रोग से मुक्त किया जा सके।
पूरा अभियान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निदेर्शानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने की अपील की है।
You Might Also Like
बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई सर्वेक्षण एवं...
किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल रू इस माह मिलेगा 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया
चालू खरीफ सीजन में अब तक 6.39 लाख टन यूरिया वितरित, गत वर्ष इसी अवधि में हुआ था 6.17 लाख...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की
दंतेवाड़ा सहित सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के उच्चाधिकारियों की बैठक:स्थिति सामान्य होने तक अधिकारियों को मुस्तैद रहकर जिम्मेदारियों का...
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा की पूनम पटेल की प्रशासनिक अधिकारी बनने...