ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर उत्साह: विकास दुबे के रिश्तेदारों पर इंटेलीजेंस की नजर
कानपुर
कानपुर में विकास दुबे के गांव बिकरू में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर उत्साह दिखने के बाद अधिकारियों ने भी नजर गड़ा ली है। आईजी ने लोकल इंटेलीजेंस यूनिट को पूरी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। विकास के परिजनों पर भी इंटेलीजेंस की निगाह रहेगी कि चुनाव को लेकर उनकी क्या गतिविधियां होने वाली हैं।
बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे की मौत के बाद गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में तेजी आ चुकी है। कुछ पूर्व प्रधानों के परिजन तैयारी में लग गए हैं। हालांकि परसीमन के बाद यह तय होगा कि कौन किसे और कैसे लड़ाएगा। प्रधानी चुनाव इस बार लोकतांत्रिक तरह से हो, इसके लिए अधिकारी भी अभी से सतर्क हो गए हैं। आईजी मोहित अग्रवाल ने लोकल इंटेलीजेंस को प्रधानी चुनाव से पहले सभी सूचनाओं को एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से बातचीत कर जाना जाएगा कि आने वाले प्रधान के बारे में क्या सोचते हैं? गांव में किसी प्रकार से कानून व्यवस्था को लेकर कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। अधिकारी ने यह भी कहा है कि चुनाव से पहले जिन भी लोगों पर कानून व्यवस्था को खराब करने का शक हो, उन्हें पाबंद करा लिया जाए।
विकास के रिश्तेदारों पर नजर
विकास दुबे का एक रिश्तेदार चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हो गया है। उसका गांव आना-जाना भी बढ़ गया है। इसकी जानकारी आईजी को मिली तो उन्होंने इंटेलीजेंस को निर्देश दिया है कि उसकी भी निगरानी करे। इस बात पर विशेष फोकस दिया जाए कि कहीं वह दवाब का इस्तेमाल कर ग्रामीणों को डरा-धमका न सके।
You Might Also Like
‘जीवन दान योजना’ से मिलेगी 5 लाख तक की मदद, UP के शिक्षक उठाएंगे इलाज का खर्च
लखनऊ उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। अब गंभीर बीमारी की स्थिति में उन्हें आर्थिक...
15 अगस्त से पहले यूपी को तोहफा: लखनऊ-जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी
लखनऊ 15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वंदे भारत की नई सौग़ात मिल सकती है। लखनऊ...
बेटी पर ज्यादा इनाम! योगी सरकार दे रही है 25 हजार रुपये, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक जनकल्याणकारी पहल की है। यह पहल गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए...
UP में कांग्रेस की नई चाल: 8 अगस्त से निकलेगी ‘जय हिंद यात्रा’
लखनऊ भाजपा के घर-घर तिरंगा अभियान के बीच कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकालने का फैसला किया है। अखिल भारतीय...