गोरखपुर में भाजपा नेता के बेटे-मां की हत्या, पत्नी-बेटी घायल, छत से पानी गिराने को लेकर हुआ था विवाद
गोरखपुर
भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यकारणी सदस्य परशुराम शुक्ला की बुजुर्ग मां विमला देवी और उनके मासूम बेटे मार्कण्डेय को मंगलवार की देर शाम पट्टीदारों ने कुदाल से काट कर मार डाला। हमले में पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। छत से पानी गिराने को लेकर विवाद के बाद हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची हरपुरबुदहट पुलिस ने आरोपितों की तलाश में धरपकड़ शुरू कर दी है। सूचना के बाद आला पुलिस अफसर भी गांव में पहुंच गए। एहतियातन गांव में फोर्स लगा दी गई है।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौकी अन्तर्गत तेनुवा गांव निवासी भाजपा नेता परशुराम शुक्ला का उनके पट्टीदार सीताराम शुक्ला से छत से पानी गिरने को लेकर विवाद चल रहा था। सीताराम की छत से परशुराम के दरवाजे पर पानी गिरता था। इसका परशुराम विरोध करते थे। आरोप है कि सीताराम ने अब परशुराम के दरवाजे पर पक्की नाली बनवानी शुरू कर दी थी।
परशुराम ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत की थी लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। पुलिसवालों ने कहा था कि यह राजस्व विभाग का मामला है, इसलिए वे लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। उसके बाद परशुराम ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार की शाम को हरपुर बुदहट थाने से पुलिसकर्मी जांच के लिए उनके घर गए थे। घर पर परशुराम शुक्ला नहीं थे। वह किसी काम से पंजाब गए हुए हैं। पुलिसवालों ने मौके का मुआयना किया।
You Might Also Like
‘जीवन दान योजना’ से मिलेगी 5 लाख तक की मदद, UP के शिक्षक उठाएंगे इलाज का खर्च
लखनऊ उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। अब गंभीर बीमारी की स्थिति में उन्हें आर्थिक...
15 अगस्त से पहले यूपी को तोहफा: लखनऊ-जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी
लखनऊ 15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वंदे भारत की नई सौग़ात मिल सकती है। लखनऊ...
बेटी पर ज्यादा इनाम! योगी सरकार दे रही है 25 हजार रुपये, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक जनकल्याणकारी पहल की है। यह पहल गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए...
UP में कांग्रेस की नई चाल: 8 अगस्त से निकलेगी ‘जय हिंद यात्रा’
लखनऊ भाजपा के घर-घर तिरंगा अभियान के बीच कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकालने का फैसला किया है। अखिल भारतीय...