ग्वालियर
शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र में एक 14 साल की लड़की ने अपने एक रिश्तेदार सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला संगीन देखते हुए पुलिस ने लड़की के कोर्ट में बयान कराए हैं और उसका मेडिकल भी कराया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार लड़की गिरवाई थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी, जहां उसके शिवपुरी में रहने वाले रिश्तेदार और दो अन्य लोग उसे बहला-फुसलाकर उस समय अगवा कर ले गए, जब वह बाजार में दूध लेने गई हुई थी। किसी तरह लड़की बदमाशों के कब्जे से छूटी है।
घर पहुंचने के बाद उसने 3 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म सामने आने के बाद पुलिस ने पास्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजनों से आरोपियों की दुश्मनी की बात भी सामने आई है। इसलिए सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। उसके बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी। वहीं, सभी नामजद आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।
You Might Also Like
स्मार्ट मीटर लगवाएं और 20 प्रतिशत सस्ती बिजली पाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्मार्ट मीटर लगवाएं और 20 प्रतिशत सस्ती बिजली पाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए साल...
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप पर 3 जुलाई को होगा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
भोपाल प्रदेश में राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राज्य...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा के अनुरूप जबलपुर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का नया रूप : मंत्री सिंह
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक...
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से पंथी नृत्य दल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में पंथी नृत्य दल ने सौजन्य मुलाकात की। पंथी नृत्य दल...