सियासत

कृषि कानून के विरोध में विधायक अभय सिंह का इस्तीफा

चंडीगढ़
कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कानूनों के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली पर किसानों का आक्रोश सामने आने के बाद अब आईएनएलडी (इंडियन नैशनल लोकदल) के विधायक अभय सिंह चौटाला ने भी कानूनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चौटाला ने विधानसभा स्पीकर को एक पत्र लिखकर विधायकी से इस्तीफे का ऐलान किया है।

अपने पत्र में चौटाला ने लिखा है कि अगर 26 जनवरी तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है, तो इस पत्र को ही उनका इस्तीफा समझा जाए। उन्होंने स्पीकर को संबोधित अपने पत्र में लिखा है कि चौधरी देवीलाल जी ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है। आज की परिस्थितियों में उसी विरासत का मैं रखवाला हूं। उन्होंने कहा कि कानूनों का देशभर में विरोध हो रहा है। कड़ाके की ठंड में 47 दिन से ज्यादा समय से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान 60 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं।

admin
the authoradmin