उत्तर प्रदेश

कागजी महलों में हो रही है किसानों की ‘आय दुगनी’: प्रियंका गांधी

6Views

लखनऊ
किसानों के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र और यूपी की सरकार पर लगातार हमलावर है। प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे विज्ञापनों और कागजी महलों में तो किसानों की 'आय दुगनी' हो रही है।
 
उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'भाजपा सरकार के झूठे विज्ञापनों और कागजी महलों में तो किसानों की 'आय दुगनी' हो रही है। लेकिन खबरों के मुताबिक, इसके लिए यूपी में बने कृषक समृद्धि आयोग की अभी तक एक भी बैठक नहीं हुई है। किसान विरोधी मानसिकता वाली सरकार की प्राथमिकता में किसान कहीं नहीं हैं।'
 

कृषक समृद्धि आयोग का गठन 11 नवंबर 2017 में हुआ था। इस आयोग के गठन का मकसद था साल 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करना। हालांकि आयोग के निर्माण को करीब तीन साल तीन महीने गुजर जाने के बाद भी इसके सदस्यों की एक भी बैठक नहीं हुई है।
 
25 फरवरी, 2021 को किसान नेता राकेश टिकैत के करीबी और बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री को भेजे इस्तीफे में मलिक ने कहा कि इस आयोग का उद्देश्य किसानों की समस्याओं की जानकारी कर समाधान करना था। लगभग साढ़े तीन साल होने के बावजूद आयोग की एक भी बैठक नहीं हो पाई।
 
कहा कि देशभर में तीन कृषि कानूनों को लेकर भारत सरकार और किसानों के बीच गतिरोध चल रहा है। लेकिन भारत सरकार आज तक कोई समाधान नहीं निकाल पाई है। न कृषक समृद्धि आयोग की तरफ से भारत सरकार को कोई सुझाव भेजने की जरूरत महसूस की गई। आयोग का गठन जिस उद्देश्य को लेकर किया गया था, आयोग वह उद्देश्य पूरे नहीं कर पाया है।

admin
the authoradmin