लखनऊ
रात का पारा सामान्य से सात डिग्री नीचे गिर गया। गुरुवार की तुलना में 3.5 डिग्री की गिरावट हुई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री था जो गिरकर 0.5 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले 1.0 डिग्री से नीचे पारा कई बार पहुंचा है लेकिन साल के पहले दिन पहली बार इतनी गिरावट हुई है।पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजधानी लखनऊ का पारा धड़ाम कर दिया। रात का पारा 0.5 डिग्री पहुंच गया। इससे गलन में बेतहाशा वृद्धि हो गई। साल के पहले दिन इससे पहले कभी भी इतनी ठंड नहीं पड़ी थी। उधर दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। परिवार के साथ निकले लोगों ने खूब मस्ती की।
वर्ष 2017 में 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बेतहाशा गिरावट हुई थी। उस दिन रात का तापमान 0.1 डिग्री हो गया था। जबकि 12 जनवरी 2011 में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक दो बार न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंचा है। पहली बार माइनस में तापमान वर्ष 1964 में हुआ था। उस वर्ष 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री पहुंच गया था। इसके बाद वर्ष 2013 में नौ जनवरी को न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री हो गया था। सुबह के वक्त बेतहाशा गलन से हर कोई घर में दुबका पड़ा था। मस्ती करने का मन बना चुके लोगों की योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा था। आसमान में छाए बादलों ने सूर्य की किरणों को धरती पर आने से पूरी तरह रोक लिया था। लेकिन सुबह लगभग नौ बजे धूप निकलते ही लोगों के चेहरे खिल गए। दिन भर निकली गुनगुनी धूप ने गलन से लोगों को राहत दी। लोग कुर्सी लेकर घरों के बाहर बैठ गए। मस्ती करने वाले भी 10 बजे तक घरों से निकल पड़े। पार्क में दिनभर भीड़ उमड़ी रही। लोग अपने पूरे परिवार के साथ मस्ती करते नजर आए। लेकिन शाम होते ही गलन में फिर इजाफा हो गया। धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि हुई है। गुरुवार की तुलना में 1.9 डिग्री पारा चढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री था जो बढ़कर 20.3 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था।
You Might Also Like
‘जीवन दान योजना’ से मिलेगी 5 लाख तक की मदद, UP के शिक्षक उठाएंगे इलाज का खर्च
लखनऊ उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। अब गंभीर बीमारी की स्थिति में उन्हें आर्थिक...
15 अगस्त से पहले यूपी को तोहफा: लखनऊ-जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी
लखनऊ 15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वंदे भारत की नई सौग़ात मिल सकती है। लखनऊ...
बेटी पर ज्यादा इनाम! योगी सरकार दे रही है 25 हजार रुपये, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक जनकल्याणकारी पहल की है। यह पहल गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए...
UP में कांग्रेस की नई चाल: 8 अगस्त से निकलेगी ‘जय हिंद यात्रा’
लखनऊ भाजपा के घर-घर तिरंगा अभियान के बीच कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकालने का फैसला किया है। अखिल भारतीय...