नई दिल्ली
कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने दस उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। वहीं शिवाजी राव मोगे, बसवराज पाटिल, मो. आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हांडोरे और कुमारी प्रणती सुशील कुमार शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कांग्रसे के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओऱ से जारी लेटर में कहा गया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि वे महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने वाले हैं।
कांग्रेस पार्टी ने नए अध्यक्ष के साथ 6 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। शिवाजी राव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।
कौन हैं नाना पटोले?
पटोले महाराष्ट्र में भंडारा जिले से चार बार विधायक रह चुके हैं। 56 वर्षीय पटोले को कांग्रेस के गढ़ रहे विदर्भ क्षेत्र से एक आक्रामक नेता के रूप में देखा जाता है। उन्होंने 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को भंडारा-गोंदिया सीट से हराया। 2017 में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खोल दिया, और फिर कांग्रेस में वापस आ गए। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद उन्हें विधानसभा अध्यक्षकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
You Might Also Like
हरियाणा में 3 अगस्त तक रजिस्ट्री पर ब्रेक, 4 अगस्त से लागू होंगे नए कलेक्टर रेट
चंडीगढ़ हरियाणा में नए कलैक्टर रेट लागू करने की कड़ी में अब 3 अगस्त तक रजिस्ट्रियों पर रोक लगाई गई...
वाराणसी को PM मोदी की 2183 करोड़ की सौगात, 51वीं बार करेंगे दौरा
वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 51वें दौरे पर आ रहे हैं. अपने इस...
उपराष्ट्रपति चुनाव में IND गठबंधन की रणनीति तेज, साझा उम्मीदवार उतारने की तैयारी
नई दिल्ली उपराष्ट्रपति पद के लिए सामूहिक निर्णय के बाद आइएनडीआइए एक साझा उम्मीदवार उतार सकता है। ब्लॉक के सूत्रों...
सावन के अंतिम सोमवार पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन वर्षा इन राशियों पर
हिंदू धर्म में सावन माह को भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस पूरे महीने...