कला – उत्सव देशज लोक परम्परा के संवर्धन का महत्वपूर्ण माध्यम – राज्य मंत्री परमार
भोपाल
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इन्दर सिंह परमार ने कला उत्सव में कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देने पर उज्जैन की छात्रा तनीषा जैन और छात्र शास्वत शुक्ला की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कला उत्सव को देशज लोक परंपरा के संवर्धन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। परमार वर्चुअल मोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। मध्यप्रदेश के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी।
शास्त्रीय नृत्य बालिका वर्ग में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उज्जैन की छात्रा तनिषा जैन ने गणेश वंदना पर और छात्र शाश्वत शुक्ला ने शिव तांडव स्त्रोत पर कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। उनके मनमोहक नृत्यकला और प्रदर्शन को सभी ने वर्चुअल मोड पर सराहा।
उल्लेखनीय है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष भारत की लोक संस्कृति के उन्नयन हेतु स्कूली विद्यार्थियों के लिए कला उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष छठवें कला उत्सव का आयोजन वर्चुअल मोड पर किया गया। मध्य प्रदेश के प्रतिभागियों ने मंगलवार को आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्टूडियो से अपनी कला की वर्चुअल प्रस्तुति दी।
You Might Also Like
अतिवृष्टि से प्रभावितों के हर पल साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अतिवृष्टि से प्रभावितों के हर पल साथ है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राहत एवं बचाव के लिए उठाए जा...
रायपुर : दूर हुई शिक्षकों की कमी, अतिथि शिक्षको की नियुक्ति से विद्यार्थियों में खुशी
रायपुर कोरबा जिले में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पचरा के हाई स्कूल में विद्यार्थियों की कोई कमी नहीं है।...
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सागर उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं...
मध्यप्रदेश में चलेगा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान
2. "मध्यप्रदेश में दोहरी जागरूकता का अभियान: घर-घर तिरंगा और स्वच्छता का संदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये निर्देश...