रायसेन
जिले के ताजपुर सूर गांव में एक युवक ने एक तरफा प्यार में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेमिका के घर में घुस कर गोली मारी है। वह शादी के लिए युवती पर दबाव बना रहा था। घटना के बाद युवती के परिजन जैसे ही मौके पर पहुंचे, उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। युवक, युवती से रिश्ता तय करने के लिए उसके घर पर आया था।
रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि सांची थाने के ताजपुरसूर का पूरा मामला है। युवक बबलू यादव शमशाबाद विदिशा का रहने वाला है और यादव समाज की युवती के परिजनों पर खुद से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि यह लड़का युवती के घर भूसे से भरे कमरे में छुपा हुआ था। सुबह जब सभी लोग चाय पी रहे थे, तभी यह लड़का अचानक भूसे के ढेर में से निकला और लड़की को गोली मार दी।
You Might Also Like
प्रतापगढ़: सपा नेता गुलशन यादव पर ₹1 लाख का इनाम, सालभर से फरार
प्रतापगढ़ यूपी के प्रतापगढ़ के सपा नेता गुलशन यादव पर एडीजी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है....
रायपुर : किसानों के लिए बड़ी राहत : सितंबर माह में 60,800 मीट्रिक टन यूरिया का आबंटन
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर किसानों के हित में एक बड़ी राहत मिल रही है। भारत सरकार...
रायपुर : प्रशासन की तत्परता: बाढ़ प्रभावितों को मिला राशन
रायपुर दंतेवाड़ा में हाल ही में आई बाढ़ से निपटने और प्रभावितों को आवश्यक मदद पहुँचाने में प्रशासन तत्पर रहा।...
सीएम मान का बड़ा ऐलान: बाढ़ प्रभावित परिवारों को तुरंत मिलेगी लाखों की मदद
होशियारपुर पिछले कुछ दिनों से होशियारपुर में हो रही भारी बारिश के कारण हजारों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया...