देश

आधार सेवा केन्द्र से काम कराने का तरीका बदला 

नई द‍िल्‍ली
आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र भी है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है।  आधार कार्ड बेहद जरूरी हो चुका है क्योंकि अब हर जगह आधिकारिक डॉक्युमेंट्री के तौर पर इसको ही मांगा जाता है। आधार कार्ड बनवाना या उसे अपडेट कराना अब और भी आसान हो गया है।   Aadhaar को SBI खाते से ऐसे करें लिंक, काफी आसान है तरीका आधार को अपडेट कराने के लिए ऑनलाइन लें अपॉइंटमेंट आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने सभी तरह के आधार सेवाओं के लिए 'आधार सेवा केंद्र' खोला है।

 इस आधार सेवा केंद्र जाकर कोई भी नागरिक अपने आधार से जुड़े किसी भी सर्विस का लाभ सीधे तौर पर ले सकता है। यहां आवेदक विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है। इन आधार सेवा केंद्र पर आधार एनरोलमेंट से और अपडेशन का भी काम हो जाता है। आधार सेवा केंद्र सप्ताह के हर दिन सुबह 09:30 से लेकर शाम 05:30 तक खुला रहता है। अगर आप भी अपने आधार में कोई जानकारी अपडेट करवाना चाहते हैं या किसी अन्य सर्विसेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो आधार केंद्र जाकर इसे पूरा कर सकते हैं।
 

admin
the authoradmin