छत्तीसगढ़

अहिंसा का कोई विकल्प नहीं,छग में नक्सली घटनाओं में आई है कमी – भूपेश

रायपुर
वर्धा के गांधी सेवाग्राम आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अहिंसा का कोई विकल्प नहीं, लोग हिंसा से ऊब गए हैं। दो सालों में नक्सली घटनाओं में कमी आई है। बघेल ने कहा कि नक्सल से निपटने आदिवासियों का विश्वास जीत रहे हैं। हम नक्सल क्षेत्र में विश्वास के साथ विकास पर काम कर रहे हैं। नक्सली इलाकों में लघु वनोपज और फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगा रहे हैं। उन्होने शासन की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। देर शाम मुख्यमंत्री रायपुर लौट रहे हैं।
 
वहीं भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नक्सलवाद की जननी है। नक्सलियों की गोली का जवाब गोली से देना चाहिए, 1 शहीद के बदले 10 नक्सलियों को मारना चाहिए। कांग्रेस की नीति से नक्सलवाद खत्म नहीं होगी,सरकार को संयुक्त आपरेशन पर फोकस करना चाहिए। कांग्रेस गांधी का खाती है, गाती है, अपनाती नहीं है। कांग्रेस गांधी के रास्ते पर चलती तो किसान परेशान नहीं होते, कांग्रेस ने गांधी के सपनों का साकार नहीं किया है।

admin
the authoradmin