अस्पताल में भर्ती पत्नी के ड्रिप में लगा दिया साइनाइड का इंजेक्शन, एक महीने बाद खुला राज
भरूच
गुजरात के अंकलेश्वर कस्बे में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रही एक महिला के ड्रिप बॉटल में साइनाइड का इजेक्शन लगाकर पति ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेंसिंग रिपोर्ट मिलने के बाद इसका खुलासा हुआ है। घटना एक महीने पहले की है। अंकलेश्वर सिटी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पारिवारिक कलह की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया था। उर्मिला वासवा (34) की मौत के करीब एक महीने बाद शुक्रवार को पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट मिली है। महिला को छाती में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एफएसएल रिपोर्ट से पता चला कि उर्मिला के शरीर में साइनाइड का इजेक्शन लगाया गया था। पुलिस का कहना है कि इसे उसके पति जिग्नेश पटेल ने अंकलेश्वर की उस फैक्ट्री से खरीदा था, जहां वह काम करता है। पटेल और वासवा की ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। लेकिन दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं थे। 8 जुलाई को पीड़िता ने छाती में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ''जब पीड़िता का इलाज चल रहा था आरोपी ने चुपके से साइनाइड की एक टैबलेट को पानी में खोला और फिर ड्रिप की बॉटल में इसे इंजेक्शन के जरिए डाल दिया। शरीर में जहर के जाते ही महिला की मौत हो गई।'' पुलिस ने तब दुर्घटनावश मौत का केस दर्ज किया था। फॉरेंसिंग रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पटेल की गिरफ्तारी से पहले हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
You Might Also Like
उधमपुर में CRPF बंकर वाहन हादसा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
उधमपुर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां सीआरपीएफ का एक बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा...
आरती अरुण साठे की नियुक्ति पर घमासान, बॉम्बे हाईकोर्ट में नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट में अधिवक्ता और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता आरती अरुण साठे की बतौर न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर...
मोदी का चीन दौरा तय! 2019 के बाद पहली बार एससीओ समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली पीएम मोदी चीन दौरा 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के...
IMD का अलर्ट: 12 अगस्त तक हो सकती है मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए सख्त चेतावनी
उत्तराखंड उत्तराखंड में इस समय मौसम लगातार खराब बना हुआ है और स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। भारतीय...