सहारनपुर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कुत्तों की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। शहर में पालतू कुत्तों के साथ-साथ अब आवारा कुत्तों का भी रजिस्ट्रेशन होगा। खास बात यह है कि इस बार नगर निगम कुत्तों का हेल्थ इंश्योरेंस कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नगर निगम ने एक कंपनी से करार करने की तैयारी की है। कंपनी के पदाधिकारियों ने नगर निगम अफसरों से इस संबंध में बैठक भी कर ली है।
सहारनपुर में आवारा कुत्तों का आतंक है। जिससे नगर निगम पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं। जिससे अब नगर निगम ने संपूर्ण कुत्ता समाधान योजना लागू करने की तैयारी की है। योजना के मुताबिक शहर में जीतने भी पालतू और आवारा कुत्तें हैं उनका रजिस्ट्रेशन होगा। साथ ही सभी कुत्तों का हेल्थ इंश्योरेंस किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद कुत्ता पालने वालों से टैक्स वसूल किया जाएगा। उस टैक्स की रकम से आवारा कुत्तों के उपचार और संवर्धन में खर्च किया जाएगा।
कुत्तों को जारी किया जाएगा आईडी नंबर
शहर में जितने भी कुत्ते होंगे उनका एक रजिस्ट्रेशन करने के बाद एक आईडी नंबर जारी किया जाएगा। जिसका डाटा ऑनलाइन फीड होगा। इसके बाद यदि कुत्ता बीमार होता है या फिर उसकी मौत होती है तो उसकी पूरी डिटेल विभाग के पास रहेगी।
You Might Also Like
‘जीवन दान योजना’ से मिलेगी 5 लाख तक की मदद, UP के शिक्षक उठाएंगे इलाज का खर्च
लखनऊ उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। अब गंभीर बीमारी की स्थिति में उन्हें आर्थिक...
15 अगस्त से पहले यूपी को तोहफा: लखनऊ-जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी
लखनऊ 15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वंदे भारत की नई सौग़ात मिल सकती है। लखनऊ...
बेटी पर ज्यादा इनाम! योगी सरकार दे रही है 25 हजार रुपये, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक जनकल्याणकारी पहल की है। यह पहल गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए...
UP में कांग्रेस की नई चाल: 8 अगस्त से निकलेगी ‘जय हिंद यात्रा’
लखनऊ भाजपा के घर-घर तिरंगा अभियान के बीच कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकालने का फैसला किया है। अखिल भारतीय...