मध्य प्रदेश

अतंरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह का खुलासा

छतरपुर
 अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। छतरपुर के निवारी निवासी दंपत्ति समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दंपत्ति ने 18 साल की लड़की का छत्तसीगढ़ के जशपुर जिले के सूजी बहार गांव से अपहरण करके उसे बेच दिया था। उसके बाद 6 अन्य लोगों ने लड़की को बारी-बारी से बेचा। आखरी बार बेचे जाने के बाद जबरन शादी कराए जाने दुखी लड़की ने दो माह पहले खुदकुशी कर ली। लड़की के पिता की शिकायत पर छत्तीसगढ़ व छतरपुर पुलिस की जांच में उसे बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है।

admin
the authoradmin