बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से होगा प्रारंभ, 3 मार्च को पेश होगा बिहार का बजट

पटना
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में विधानमंडल के बजट सत्र की तारीख पर मुहर लगी। बैठक 28 मार्च तक चलेगी। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। 3 मार्च को वर्ष 2025-26 वित्तीय वर्ष का बजट पेश होगा। इसके बाद अन्य विभागों के बजट क्रम से पेश किये जाएंगे।
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों विधानसभा और विधानपरिषद के सदस्यों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वे एनडीए सरकार की भावी योजनाओं और अब तक राज्य में किये गये विकास कार्यों के साथ चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे। इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश होगा।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज 136 प्रस्तावों पर मुहर लगी। नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित 13142.13 करोड़ की 82 योजनाओं को हरी झंडी दी गयी। बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के अलावा 54 अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। इसके अलावा राजगीर में महिला विश्व कप कबड्डी चैंपियनशिप और पटना में महिला व पुरुष सेपकटाकरा विश्व कप के आयोजन के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।
You Might Also Like
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा- हर हिस्से से 50 किमी पर सुनिश्चित होगी फोरलेन की पहुंच
पटना बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार हाईवे विजन-2030 को धरातल पर उतरना हमारी...
लोकसभा में पहले चरण की कार्यवाही संपन्न, अब सदन की अगली बैठक 10 मार्च को होगी
नई दिल्ली लोकसभा में बजट सत्र के पहले चरण की कार्यवाही गुरुवार को संपन्न हो गई और अब सदन की...
अब महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने बताया-ममता कुलकर्णी किसी पद से इस्तीफा नहीं दे रही
मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जब से इंडिया आई हैं, तब से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने...
आप पार्टी नेता अमानतुल्लाह खान को अदालत से फौरी राहत, पुलिस के सामने पेशी का आदेश
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) नेता अमानतुल्लाह खान को अदालत से फौरी राहत मिल गई है। अदालत ने तीसरी...