छत्तीसगढ़-बीजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से जवान शहीद, टीम के साथ कमलेश हेमला निकले थे गस्त पर

बीजापुर.
गंगालुर थाना क्षेत्र के कांवड़गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सुरक्षाबल का एक जवान बलिदान हो गया। जवान बस्तर बटालियन के कावड़गांव कैंप में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे गस्त सर्चिंग पर गंगालुर की ओर निकले हुए थे। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह कांवड़गांव से सुरक्षाबल के जवान गस्त सर्चिंग पर गंगालुर की ओर निकले हुए थे।
इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से जवान कमलेश हेमला (23) पुत्र मासा निवासी संतोषपुर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान कांवड़गांव स्थित बस्तर बटालियन कैम्प में पदस्थ था। जवान का शव बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जवान का अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।
You Might Also Like
तेज रफ्तार का कहर: दीवार से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर
तखतपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई....
डीएमएफ घोटाला : दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया पलटवार
कवर्धा छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान हुए डीएमएफ (DMF) घोटाले को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो...
मोहड़ अवैध रेत खनन में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को एमपी से किया गिरफ्तार
राजनादगांव मोहड़ अवैध रेत खनन में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़...