संजय रॉय को दोषी माना है, बेटे की माँ मलती रॉय ने कहा- मेरी तीन बेटियां हैं, मैं उनके दर्द को समझ सकती हूं

कोलकाता
कोलकाता के बहुचर्चित आरजी कर कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में सियालदह की अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। संजय रॉय को दोषी माना है। सोमवार को सजा का ऐलान किया जाएगा। इस बीच कोलकाता के शंभुनाथ पंडित लेन में रहने वाली मलती रॉय अपने बेटे संजय रॉय के खिलाफ आरजी कर अस्पताल रेप और मर्डर मामले में अदालत के फैसले का इंतजार कर रही हैं। जब उन्हें यह बताया गया कि अदालत ने उनके बेटे को दोषी ठहराया है तो मलती ने कहा, “मेरी तीन बेटियां हैं। मैं उनके (पीड़िता के परिवार के) दर्द को समझ सकती हूं। उसे जो भी सजा मिले, वह उसे मिलनी चाहिए। अगर अदालत कहे कि उसे फांसी दी जाए, तो भी मैं उसे स्वीकार करूंगी।"
संजय रॉय की बहन सबिता ने कहा, “मेरे भाई ने जो किया, वह अविश्वसनीय और भयानक है। यह कहते हुए मेरा दिल टूट रहा है। लेकिन अगर उसने सच में यह अपराध किया है तो उसे सबसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। वह भी एक महिला थी और डॉक्टर भी थी।" आपको बता दें कि मलती रॉय और सबिता ने संजय से मिलने न्यायिक हिरासत के दौरान भी नहीं गईं।
कोलकाता पुलिस ने 10 अगस्त को संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। एक दिन पहले जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या कर दी गई है। संजय रॉय को कोलकाता आर्म्ड पुलिस बटालियन के बैरक से गिरफ्तार किया गया था। वह पहले एक बॉक्सिंग खिलाड़ी था और 2019 में सिविक वॉलंटियर के रूप में काम करने लगा था। सीबीआई ने इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद संजय रॉय से पूछताछ की और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
You Might Also Like
भव्य और दिव्य महाकुंभ स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा, अब तक 45 करोड़ के पार
महाकुंभ नगर मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों,...
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उद्योगों और ग्लोबल टेक्नोलॉजी लैंडस्केप को फिर से परिभाषित कर रहा
नई दिल्ली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उद्योगों और ग्लोबल टेक्नोलॉजी लैंडस्केप को फिर से परिभाषित कर रहा है। साथ ही भारत...
माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज महाकुंभ में होगा विशेष यातायात प्रबंध
महाकुंभ नगर प्रयागराज महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात योजना बनाई है।...
गरीब से गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद राजनैतिक...