इंफाल के कई हिस्सों में तनावपूर्ण स्थिति बरकरार, पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अब भी लगा कर्फ्यू

इंफाल
इंफाल के पूर्व और पश्चिम जिलों में शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन वहां माहौल शांत था। दरअसल, एक दिन पहले यहां कर्फ्यू लगाया गया था। दरअसल, गुरुवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने पांच युवकों की रिहाई की मांग करते हुए पुलिस स्टेशनों पर धावा बोल दिया। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने वहां पर कर्फ्यू लगा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पांचों युवकों को अत्याधुनिक हथियार रखने और सेना की वर्दी जैसी छद्म वर्दी पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
कई राउंड दागे गए आंसू गैस के गोले
इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पैट और हिंगांग और इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई और क्वाकीथेल में पुलिस स्टेशनों पर हमला करने की कोशिश करने के बाद 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। इस स्थिति को काबू करने के लिए आरएएफ कर्मियों सहित सुरक्षा बलों को कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
कई लोगों को मिली छूट
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इम्फाल पूर्व और इम्फाल पश्चिम जिले के अधिकारियों ने नगर पालिका, बिजली, स्वास्थ्य, पीएचईडी, मीडियाकर्मियों और हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों और अधिकारियों को कर्फ्यू के दायरे से छूट दी है।
कई इलाकों में मिली कर्फ्यू में ढील
हालांकि, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों सहित इंफाल घाटी के कई हिस्सों में कर्फ्यू में ढील दी गई है, ताकि आम जनता दवाओं और खाद्य पदार्थों के साथ अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीद सके। थौबल जिले में सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक और बिष्णुपुर में सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।
You Might Also Like
अन्य देशों के विकास पर भारत डाल सकता है सकारात्मक प्रभाव, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर है सरकार का फोकस: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने FICCI के एजीएम ने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती...
स्टालिन सरकार ने चक्रवात प्रभावित लोगों के लिए मदद का किया एलान, राशन की दुकानों पर 6000 रुपये का होगा भुगतान
चेन्नई तमिलनाडु सरकार ने गुजरे हुए मिचौंग चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए 6,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा...
देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: अमित शाह बोले-उत्तराखंड में निवेश करना सबसे सुरक्षित
देहरादून देहरादून के एफआरआई में आयोजित डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे।...
WPL 2024 Auction : काशवी गौतम बनीं WPL इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी, 2 करोड़ रुपये में गुजरात ने मारी बाजी
नई दिल्ली महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले हुई मिनी नीलामी में भारत की काशवी गौतम पर फ्रेंचाइजी...