17 जून को भाजपा संगठन की कई बैठकें, कोर कमेटी की बैठक भी होगी, केंद्रीय मंत्रियों को भोपाल में होगा स्वागत

भोपाल
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नरेंद्र मोदी सरकार में मध्य प्रदेश से बनाए गए 6 मंत्री रविवार को एक साथ भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एकत्रित होंगे, जहां संगठन की ओर से सभी केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया जाएगा। पार्टी के इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर और एल मुरुगन (मप्र से राज्यसभा सदस्य) का प्रदेश भाजपा की ओर से सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।
अभिनंदन कार्यक्रम
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार में प्रदेश से बनाए गए सभी मंत्रियों का प्रदेश की जनता के साथ औपचारिक परिचय कराने की दृष्टि से संगठन द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है।
सभी केंद्रीय मंत्रियों ने दी सहमति
सभी केंद्रीय मंत्रियों ने इसकी सहमति भी दे दी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में यह कार्यक्रम शाम छह बजे आयोजित किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां से दो-दो नए आदिवासी चेहरे को मोदी कैबिनेट में स्थान दिया गया है।
कोर कमेटी की बैठक में संकल्प पत्र पर चर्चा
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी 17 जून को बुलाई गई है। इसमें भाजपा के संकल्प पत्र के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सत्ता- संगठन में समन्वय से लेकर मंत्रियों के कामकाज और लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन पर भी कोर ग्रुप चर्चा करेगा। इसी दिन संगठन से जुड़ी अन्य बैठकें भी होंगी।
You Might Also Like
मंत्री सारंग ने ली सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक
भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के...
सिपरी सॉफ्टवेयर से प्रभावित हुआ महाराष्ट्र का दल, फील्ड विज़िट में देखा ग्राउंड इम्पैक्ट
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल से महाराष्ट्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के...
जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश को बड़ी सफलता, खंडवा बना देश-प्रदेश का टॉप जिला
भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान मध्यप्रदेश में जल संरक्षण के संकल्प के लिये...
उर्दू पाण्डुलिपियाँ 9 जुलाई तक आमंत्रित
भोपाल मध्यप्रदेश उर्दू साहित्यकारों एवं शायरों से वर्ष 2025-26 के लिए उनकी पाण्डुलिपियों के प्रकाशन के लिये आर्थिक सहायता प्राप्त...