हुबली (कर्नाटक)
कर्नाटक पुलिस ने अन्य धर्मों के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण के लिए श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए आईपीसी की धारा 153 (ए) और धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के लिए 295 (ए) के तहत हुबली उपनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में शिकायत नगर निगम के सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर गौड़ा ने दर्ज करायी है।
मुतालिक ने गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान ईदगाह मैदान में नफरत भरा भाषण दिया था। इससे पहले, हुबली ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाने का अदालत में धार्मिक संस्था अंजुमन-ए-इस्लाम ने विरोध किया था। हालांकि, कोर्ट ने याचिका रद्द कर दी थी। नगर निकाय ने ईदगाह मैदान में तीन दिनों तक गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दी थी।
मीडिया से बात करते हुए मुथालिक ने कहा था कि जो लोग गणेश उत्सव का विरोध करते हैं, वे देशद्रोही हैं। ''अंजुमन संस्था की बदनीयती खुलकर सामने आ गई है. उन्होंने देश के बंटवारे की साजिश रची। हिंदू समुदाय मस्जिदों में गणेश प्रतिमा स्थापित करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा, हम रानी चन्नम्मा ईदगाह मैदान में नमाज की अनुमति नहीं देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। यह पाकिस्तान या निजी संपत्ति नहीं है।''
You Might Also Like
अन्य देशों के विकास पर भारत डाल सकता है सकारात्मक प्रभाव, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर है सरकार का फोकस: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने FICCI के एजीएम ने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती...
स्टालिन सरकार ने चक्रवात प्रभावित लोगों के लिए मदद का किया एलान, राशन की दुकानों पर 6000 रुपये का होगा भुगतान
चेन्नई तमिलनाडु सरकार ने गुजरे हुए मिचौंग चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए 6,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा...
देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: अमित शाह बोले-उत्तराखंड में निवेश करना सबसे सुरक्षित
देहरादून देहरादून के एफआरआई में आयोजित डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे।...
हाई कोर्ट की ओरेवा ग्रुप को फटकार, पीड़ित परिवारों को पेंशन देने की भी वकालत; कहा- उम्रभर करनी होगी मदद
अहमदाबाद गुजरात हाई कोर्ट ने मोरबी में 30 अक्टूबर, 2022 को हुए सस्पेंशन ब्रिज हादसे को लेकर स्वत: संज्ञान लेते...