पटना
बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से भाजपी और नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने बिहार को तालिबान बनाया दिया। आपराधिक घटनाएं गिनाते हुए एनडीए सरकार पर बेबस करार दिया। इससे पहले भी लगातार लॉ एंड ऑर्डर पर तेजस्वी नीतीश सरकार पर हमला बोलते आए हैं।
सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने लिखा कि बीजेपी ने बिहार को बनाया तालिबान! गया में डॉक्टर को मारी गोली, पटना में दो गुटों में खुली गोलीबारी, पटना में महिला को मारी गोली और रोहतास में व्यवसायी की हत्या मोदी-नीतीश भाजपाई सरकार बेबस डीके टैक्स संरक्षित गुंडे अपराधी बेधड़क! आपको बता दें बीते दिनों पटना में एक के बाद एक हत्याओं की घटना से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
गोपाल खेमका हत्याकांड के कुछ दिन बाद ही पारस अस्पताल में जिस तरह गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या हुई। उसने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। जिसके बाद से विपक्ष के साथ-साथ एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होने तो यहां तक कह दिया कि घूसखोरी का खेल चल रहा है। अपराधी थानों में पैसा पहुंचा रहे हैं। इसी लिए प्रशासन चुप है।
You Might Also Like
रांची को ट्रैफिक जाम से मुक्ति! तीन नए फ्लाईओवर को CM हेमंत की मंजूरी
रांची रांची में 3 और फ्लाईओवर बनेंगे। जी हां, हेमंत सरकार ने 3 और फ्लाईओवर बनाए जाने की स्वीकृति दे...
मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ी उपलब्धि: 90.41% प्रपत्र अपलोड, 91% संग्रहण पूर्ण
वैशाली वैशाली जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अब तक 90.41% गणना प्रपत्र...
सावन की मस्ती में मातम: झूले की रस्सी में फंसकर 12 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत
शेखपुरा सावन के महीने में जहां झूला झूलना परंपरा, उमंग और आनंद का प्रतीक होता है, वहीं बिहार के शेखपुरा...
चिराग पासवान का पलटवार: विपक्ष के हेरफेर आरोपों को बताया बेबुनियाद
पटना केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में विपक्ष के मतदाता सूची में...