दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गाजियाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि गुरुवार रात करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में एक अज्ञात कॉलर ने यह धमकी दी।
धमकी भरा कॉल करने के तुरंत बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। गाजियाबाद पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (सिटी) के अनुसार, कॉल के तुरंत बाद फोन बंद हो गया और अब तक चालू नहीं हुआ है।
गाजियाबाद पुलिस की इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन सेल ने दिल्ली पुलिस को इस धमकी की सूचना दी। जांच में सामने आया है कि जिस सिम से धमकी दी गई, उसके मालिक की पहचान कर ली गई है और इसमें टेलीकॉम कंपनी की मदद ली गई। धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सार्वजनिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्रियों को पहले भी हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा है। 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक ऑटो ड्राइवर ने थप्पड़ मारा था। उसका आरोप था कि केजरीवाल ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए।
2016 में छत्रसाल स्टेडियम में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल पर एक महिला ने स्याही फेंकी थी। यह महिला पंजाब की एक संस्था से जुड़ी थी और दिल्ली में सीएनजी वाहनों के स्टिकर घोटाले का विरोध कर रही थी।
यह हमला उस समय हुआ था जब केजरीवाल 'ऑड-ईवन' योजना की सफलता पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
यहां तक कि फरवरी 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले भी एक सुरक्षा संबंधी घटना सामने आई थी, जब केजरीवाल पर सावित्री नगर, मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने तरल पदार्थ फेंका था।
You Might Also Like
काव्या मारन संकट में, सन टीवी विवाद से IPL टीम पर छाया खतरा! ये है मामला
मुंबई IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की CEO काव्या मारन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं....
ईरान नहीं भूला यारी, भारत के लिए खोला एयरस्पेस, 1000 नागरिक पहुंच रहे दिल्ली
इजरायल ने सभी फ्लाइट्स के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस ईरान नहीं भूला यारी, भारत के लिए खोला एयरस्पेस, 1000...
रायपुर : मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल
रायपुर : मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल मेगा कैंप से ग्रामीणों को मिलेगा समुचित स्वास्थ्य...
लीड्स टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर बनाए 209 रन, भारत के पास 262 रनों की बढ़त
लीड्स भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून (शुक्रवार) से लीड्स के...