भोपाल
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री संकेत भोंडवे के निर्देश पर वर्षा ऋतु में प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में जल-भराव, बाढ़, जर्जर भवनों के गिरने जैसी संभावित आपदाओं से निपटने के लिये भोपाल में राज्य स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। नियंत्रण कक्ष के संचालन एवं समन्वय के लिये एक विशेष दल का गठन किया गया है, जिसमें कार्यपालन यंत्री श्री उपदेश शर्मा, सहायक यंत्री श्री सुनील श्रीवास्तव सहित कुल 8 अधिकारी-कर्मचारी पदस्थ किये गये हैं।
यह दल प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित करने और संबंधित नगरीय निकायों के बीच कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। राज्य स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष बाढ़ अथवा जल-भराव की स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों के विस्थापन, मूलभूत सुविधाओं जैसी उपलब्धता के लिए समन्वय भी सुनिश्चित करेगा। नियंत्रण कक्ष मौसम कार्यालय से समन्वय कर पूर्व सूचना प्राप्त करेगा तथा संभावित रूप से प्रभावित नगरीय निकायों को अलर्ट भी जारी करेगा।
You Might Also Like
प्रकृति के साथ जुड़ने की भावना का प्रकटीकरण है जल गंगा संवर्धन अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रकृति के साथ जुड़ने की भावना का प्रकटीकरण है जल गंगा संवर्धन अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की, ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी कि 24 घंटोें में 5 करोड़ श्रद्धालु कर लेंगे पुण्य स्नान
उज्जैन एमपी की धर्मनगरी उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है। इसके लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर...
प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में प्राचीन जल-स्रोतों के संरक्षण में समाज की भागीदारी
भोपाल नगरीय क्षेत्रों में 30 मार्च से शुरू हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्य अब लगभग अंतिम चरण की...
बायपास और रिंगरोड का निर्माण समय-सीमा में पूरा कराएं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में रीवा बायपास के विस्तार कार्य तथा रिंगरोड निर्माण की...