भोपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ, अनुभवी एवं संगठन के लिए समर्पित नेता श्री लक्ष्मण सिंह जी को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा 6 वर्ष के लिए निष्कासित करना स्पष्ट बताता है की जो भी पार्टी की गतिविधियों या वरिष्ठ नेतृत्व को सही दिशा में चलने का आईना दिखाएगा उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
कांग्रेस में आज के समय में पार्टी के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं का कोई स्थान नहीं है। जो गांधी परिवार की शरण वंदना और चाटुकारिता करेगा बस उसे स्थान मिलेगा।
आज मूल प्रश्न तो यह उठता है की पीसीसी अध्यक्ष जिन्होंने पार्टी को तेल लेने भेजा हो या फिर दिग्विजय सिंह जिन्होंने 370 बहाल कर देश विरोधी बयान दिया ऐसे लोगों को सहेज कर रखना और सत्य बोलने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना, क्या यही कांग्रेस की मूल नीति बन गई है?
विगत दिवस भोपाल में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने पार्टी में विभिन्न प्रजातियों के "घोड़े" का विश्लेषण किया था पर आज के निर्णय से यह स्पष्ट दिखाई देता है कि कांग्रेस को रेस के घोड़े नहीं बल्कि सर्कस के घोड़े चाहिए।
You Might Also Like
मोदी और ट्रंप की फोन पर हुई 35 मिनट की बातचीत पर शहजाद पूनावाला ने कहा- कांग्रेस पार्टी फर्जी खबरों की फैक्ट्री
नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर हुई 35 मिनट की बातचीत पर भाजपा...
महाराष्ट्र में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी अनिवार्य करने के फैसले पर राज ठाकरे ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
मुंबई महाराष्ट्र में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी अनिवार्य करने के फैसले पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य...
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कानून-व्यवस्था को लेकर हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार पर जमकर हमला बोला
नई दिल्ली कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कानून-व्यवस्था को लेकर हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार पर...
राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले लात-घूंसे , BJP का तंज- बैठक या कुश्ती प्रतियोगिता?
भोपाल कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को कांग्रेसियों में अचानक मारपीट शुरू हो गई। असल में एआईसीसी...