मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टा में हुई सड़क दुर्घटना पर किया दु:ख व्यक्त, मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता देने के निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में हुई सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो यात्रियों की असामयिक मृत्यु और कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। उन्होंने जिला प्रशासन सीहोर को सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
You Might Also Like
वैदिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ सुनीता का विवाह
उमारिया मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक छत के नीचे बेटियों का विवाह संपन्न होने पर माता पिता के...
स्वामित्व अधिकार से मिले पट्टे के कारण लखन लाल को संपत्ति विवाद से मिली मुक्ति
उमरिया स्वामित्व का अधिकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने में मील का पत्थकर साबित...
स्वामित्व योजना के तहत 1153 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख का किया गया वितरण
सीधी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वार स्वामित्व योजना के तहत देशभर के लगभग 50 हजार गावों में 58 लाख प्रापर्टी...
मकर संक्रांति को किए गए दान इस जन्म में और अगले जन्म में काम आता है बीके रेखा बहिन
सिंगरोली मकर संक्रांति का महापर्व हिंदू धर्म में सबसे बड़ा पर्व कहलाता है इस दिन किए गए दान पूण्य करने...