मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात साहित्यकार प्रो. हाशमी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम निवासी प्रख्यात साहित्यकार प्रो. अजहर हाशमी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। प्रो. अजहर हाशमी का कल रतलाम में निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साहित्य की विभिन्न विधाओं में श्री हाशमी ने निरंतर कार्य किया। वे विभिन्न धर्म ग्रंथों के अध्ययन में भी रुचि रखते थे। उनके निधन से मध्यप्रदेश ने एक शीर्ष और प्रतिष्ठित साहित्यकार खो दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. हाशमी की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
You Might Also Like
विशेष समाचार : एमएसएमई विभाग की प्रोत्साहन योजना बनी संबल
विशेष समाचार एमएसएमई विभाग की प्रोत्साहन योजना बनी संबल मीतू अग्रवाल ने रोजगार प्रदाता बनकर रचा सफलता का नया अध्याय...
डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया से होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती : मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया
भोपाल महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं...
ग्वालियर के गौरव सिविल अस्पताल, हजीरा को मध्यप्रदेश में मिला प्रथम स्थान
ग्वालियर के गौरव सिविल अस्पताल, हजीरा को मध्यप्रदेश में मिला प्रथम स्थान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सर्वे रिपोर्ट में मारी...
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात PM मोदी को प्रदेश के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल होने...