मंडला-सिवनी स्टेट हाईवे में 100 फीट गहरी खाई में पलटी बस, 20 यात्री हुए घायल

केवलारी, सिवनी
मंडला-सिवनी स्टेट हाईवे में 1-2 फरवरी की मध्य रात 2.15 बजे यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सिवनी के केवलारी थाना अंतर्गत देवकरणटोला गांव के पास सड़क किनारे लगभग 100 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुघर्टनाग्रस्त पक्षीराज कंपनी की बस एमपी 07 जेएफ 5499 शहडोल से नागपुर जा रही थी। गनीमत की रही इतनी गहरी खाई में गिरने के बाद यात्री बाल-बाल बच गए। दुघर्टना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।
रास्ते से निकल रहे अन्य लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को बस से निकालकर ऊपर लाया गया। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
You Might Also Like
झीलों के शहर में आपका स्वागत है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री खट्टर ने की सौजन्य भेंट भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...
श्रेष्ठ कर्मों और व्यवहार से पहचान बनाई स्व. रामदयाल प्रजापति ने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हिन्दी भवन में हुई श्रद्धांजलि सभा में स्व. प्रजापति को दी श्रद्धांजलि भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है...
1500 किलो गांजा डिंडौरी में शिकारियों के घरों के नीचे से बरामद, जेसीबी से हुई खुदाई
डिंडौरी वाइल्ड लाइफ के मोस्ट वांटेड शिकारियों को गिरफ्तार करने पहुंची एसटीएफ और वन विभाग शहपुरा की टीम को भारी...
साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया, 5 हजार महिलाओं ने लिया भाग, यात्रा निकाल भारतीय परिधान को दिया बढ़ावा
जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। इस वॉकथान में करीब 5 हजार महिलाओं ने...